महिला की बच्चेदानी से निकाला साढ़े चार किलो का ट्यूमर

 

पिथौरागढ़ से न्यूज लाईव के लिए शेखर जोशी की रिपोंटः—

बिष्ट हॉस्पिटल पिथौरागढ़ में सर्जन डॉ मयंक बिष्ट ने महिला का मेजर ऑपरेशन करने में सफलता हासिल की। करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद टीम ने महिला की बच्चेदानी से ट्यूमर निकाल दिया। डाक्टरों का दावा है कि ट्यूमर करीब साढे चार किलो का है। महिला को चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है।

धारचूला निवासी लीला देवी(34) के पेट में करीब तीन माह पूर्व तेज दर्द उठना शुरू हो गया। शुरुआती दौर में उसने गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन जब दर्द नहीं सहा गया तो उन्होंने पिथौरागढ़ के बिष्ट अस्पताल में जांच कराया। जांच में बच्चेदानी में ट्यूमर होने की जानकारी हुई। डॉ मयंक बिष्ट ने महिला को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। मंगलवार को डॉ बिष्ट और उनकी टीम ने सफल ऑपरेशन किया गया। डॉ. बिष्ट के अनुसार लीला के गर्भाशय में साढ़े चार किलो का ट्यूमर था। जिससे महिला को केंसर के खतरे की संभावना हो गई थी।  उन्होंने बताया कि महिला का अधिक रक्तस्राव होने से शरीर में खून की कमी हो गई थी। उन्होंने नवयुवकों की मदद से महिला के लिए छह यूनिट खून उपलब्ध कराया। कहा कि महिला को अभी चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। महिला के स्वस्थ्य होते ही उसे घर भेज दिया जाएगा।

“बिष्ट हॉस्पिटल में डॉ मयंक बिष्ट ने सफल ऑपरेशन कर महिला के गर्भाशय से साढ़े चार किलो का ट्यूमर निकाला”

Share This News