महिला पतंजलि योग समिति एवं पतंजलि युवा भारत ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल प्रैक्टिस कैंप का आयोजन किया, सेक्टर 30 नोएडा में लगाया योग शिविर।

न्यूज लाइव व्यूरो:-
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल प्रैक्टिस शिविर महिला पतंजलि योग समिति एवं पतंजलि युवा भारत द्वारा आरडब्ल्यूए सेक्टर 30 के सहयोग से लगाया गया।
योग शिक्षक सचिन कुमार ने योग शिविर की शुरुआत में आगे पीछे झुकने वाले शिथिलीकरण अभ्यास करवाए और इनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। तत्पश्चात खड़े होकर किए जाने वाले ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन एवं अन्य कई आसन करवाए एवं उनसे होने वाले महत्वपूर्ण लाभों के बारे में भी बताया, इसके उपरांत बैठकर किए जाने वाले दंडासन, भद्रासन, वज्रासन आदि कई प्रकार के आसन करवाएं और इनके बारे में बताया किस तरह आप अपने घुटनों एवं पैरों को इन आसनों के द्वारा स्वस्थ रख सकते हैं। वज्रासन के बारे में बताया गया किस प्रकार बैठकर यह आसन किया जाता है और इस आसन को करने से जांघ और पिंडलियों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और यह आसन हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाने में भी बहुत ही उपयोगी सिद्ध होता है।
शशकासन कराया गया और बताया गया किस प्रकार इस आसन को करने से तनाव एवं क्रोध आदि को कम करने में लाभ मिलता है एवं कब्ज से यह आसन मुक्ति दिलाता है और इस आसन को करने से पाचन क्रिया संबंधी परेशानियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। अति महत्वपूर्ण प्राणायाम भ्रामरी आदि कराकर ध्यान लगाने का प्रयास भी कराया गया।
आरडब्ल्यूए सेक्टर 30 अध्यक्ष प्रमोद वर्मा जी ने लोगों के उत्साह एवं जोश को देखते हुए योग शिक्षक सचिन कुमार से आग्रह किया कि मोटापा, शुगर, ब्लड प्रेशर आदि प्रकार के शिविरों का आयोजन भी समय-समय पर हमारे सेक्टर में कराया जाए।
आरडब्ल्यूए प्रेसिडेंट प्रमोद वर्मा जी,
सेक्रेटरी संजीव गुप्ता जी,
एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी योग किया एवं उसकी गहराई को समझने की कोशिश की।

