मानव कौशल विकास परियोजना”* के तहत चल रहे कार्यो से जुड़े कार्यकर्ताओ को मानदेय के चैक वितरित किये गये।
मानव कौशल विकास परियोजना”* के तहत चल रहे कार्यो से जुड़े कार्यकर्ताओ को मानदेय के चैक वितरित किये गये।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम:-
पिथौरागढ़ जिला कार्यालय मे आज हुयी मासिक बैठक मे मूनाकोट और कनालीछीना ब्लाक मे कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं को डीडीओ महेश पाल के द्वारा चैकों का वितरण किया गया। बैठक मे सुपरवाईजर हेमलता ओली ने परियोजना की मासिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की।वर्तमान मे जिले के आठो ब्लाकों मे परियोजना कार्य कर रही है जिसके तहत ग्रामीण महिलाओ को सिलाई कढ़ाई,ब्यूटीशियन,कम्प्यूटर ट्रेंनिग,एलईडी बल्ब बनाने आदि रोजगारपरक कार्य के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं।
डीडीओ महेश पाल ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य लोगो को रोजगार उपलब्ध करना है।परियोजना जैविक खेती,स्वास्थ और सोलर ऐनर्जी पर भी कार्य कर रही है।
बैठक मे हेमलता ओली,मंजू खड़ायत,कमला चंद,ज्येति,उमा,सुमन,मंजू;गीता सौन,बबीता,रश्मि आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

