मामूली विवाद को छोड़ शान्तिपूर्ण माहौल में मना होली का त्योहार

🔻मंहगाई और सरकार₹ के निर्देश का इस बार दिखा असर

🔻थाना क्षेत्रों में पुलिस और अधिकारी करते रहे निगरानी

न्यूज लाईव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:–अंबेडकरनगर। जिले में मामूली विवादों को छोड़ दिया जाय तो शान्तिपूर्ण माहौल में होली का त्योहार मनाया गया। इसमे लोेगों द्वारा प्रशासन की सक्रियता और मंहगाई का असर बताया जा रहा है।
ज्ञात हो कि होली के त्योहार को जनमानस द्वारा नशे में होकर मनाने की परम्परा चली आ रही है जिसमें जो कभी भी नशीले पदार्थो का सेवन नहीं किये है, वे भी भांग जैसे नशीले पदार्थ ग्रहण कर लिया करते थे। शराब व अन्य मादक पदार्थ के आदती बन चुके लोगों के लिए तो यह त्योहार और ही छूट का हो जाता है। इस त्योहार में तमाम लोग सीमा से अधिक नशा करके अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे जिसका नतीजा है कि विगत वर्षो का रिकार्ड उठाकर देखा जाय तो तमाम लोगों की असमायिक मौत भी हो चुकी है। विवाद के तो अकड़े ही नहीं है लेकिन इस बार के त्योहार में योगी सरकार द्वारा निर्देश के क्रम में दो दिन पहले से ही मादक पदार्थ की दुकानों पर बिक्री की रोक प्रशासन ने लगा दिया था और डीजे भी नही बजे। यही घटनाओं के कारण हुआ करते थे। मंहगाई से भी काफी अंकुश लगा जिसमें जीएसटी आदि का प्रभाव अहम कारण बताया जा रहा है जिन लोगों को त्योहार मनाने सम्बंधी सामाग्री की खरीद में जेब के अनुरूप चलना पड़ा। पूर्व में बेखौफ होकर त्योहार में लोग खर्च करते रहे। एसपी द्वारा त्योहार को संकुशल कराने में थानों की पुलिस को निर्देशित किया गया था जिसके पालन में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस भ्रमण करती रही है जिसका जायजा स्वयं एसपी, एएसपी सम्बंधित सर्किल के सीओ व एसडीएम लेते रहे जिसका नतीजा रहा कि कही मामूली विवाद को छोड़ कही बडी घटना सामने नहीं आयी। ऐसी घटनाओं में अकबरपुर थानान्तर्गत जुड़वा कस्बा शहजादपुर में तू,तू, मै-मैं के दौरान हाथापाई हो गयी थी जिसमें दो सभासदों के वर्चस्व का कारण बताया जा रहा है। अहिरौली क्षेत्र में नशे में चाकू से किसी पर हमला कर दिया था जिसमें उसे मामूली चोटें आयी थी। सम्मनपुर में होलिका दहन का विवाद गहराते-गहराते बच गया। इसमें दूसरे समुदाय के लोगों ने होलिका में आग लगा दी थी। सर्किल के थाना की पुलिस ने पहुॅचकर किसी तरह मामले को शान्ति कराया। आलापुर संवादसूत्र-क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मुकम्मल बनाए रखने के लिए जिम्मेदार दौड़ा करते रहे। हालांकि इक्का-दुक्का मार्ग दुर्घटना को छोड़कर सब कुछ सामान्य रहा। क्षेत्र मे सुरक्षित व्यवस्था को मुकम्मल बनाने के लिए उप जिलाधिकारी राजमुनि यादव क्षेत्राधिकारी केके मिश्र क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने मे जुटे रहे। वही आलापुर थानाध्यक्ष रामअवतार जहांगीरगंज बेचू सिंह यादव राजेसुल्तानपुर कृष्णकांत यादव अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।

Share This News