FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउधमसिंह नगर

मार्तोलिया को सितारगंज चीनी मिल जीएम का अतिरिक्त प्रभार मिला।

    दीपक भारद्वाज सितारगंज

सितारगंज। सीनियर पीसीएस अधिकारी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को सितारगंज चीनी मिल के जीएम का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वे वर्तमान में किच्छा चीनी मिल के जीएम हैं। मर्तोलिया ने चीनी मिल का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सितारगंज चीनी मिल की हालत सुधारने के लिए लम्बे समय से जीएम पद पर सीनियर पीसीएस अधिकारी की तैनाती की मांग की जाती रही है। क्षेत्र के विधायक सौरभ बहुगुणा ने गन्ना व चीनी उद्योग मंत्रालय का कार्यभार सम्भालने के बाद सितारगंज चीनी मिल को लाभ में लाने के लिए तमाम निर्णय लिये हैं। उन्होंने सितारगंज चीनी मिल के जीएम की जिम्मेदारी सीनियर पीसीएस अधिकारी को सौंप दी है।

Share This News