FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री कल करेंगे 23 नये तहसीलों का शुभारंभ।

मुख्यमंत्री कल करेंगे 23 नये तहसीलों का शुभारंभ

 

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

 

रायपुर — छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में 23 नये तहसील बन गये हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद इन नये तहसीलों का प्रकाशन राजपत्र में भी हो गया है। इसी के साथ ही प्रदेश के 23 नये तहसीलों का शुभारंभ कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किया जायेगा। नये नये बने तहसीलों मेंं रायपुर जिला से खरोरा , गोबरा नवापारा। धमतरी जिला से भखारा। दुर्ग जिला से बोरी , भिलाई -3 , राजनांदगांव से गंडई , बालोद से अर्जुंदा , बिलासपुर जिला से सकरी , रतनपुर बेलगहना। मुंगेली जिला से लालपुर थाना , सारागांँव। जांँजगीर-चांँपा जिला से बम्हनीडीह , बाराद्वार। कोरबा जिला से दर्री , हरदीबाजार। सरगुजा जिला से दरिमा , रामचंद्रपुर। बलरामपुर रामानुजगंज जिला से सामरी। कोरिया जिला से केल्हारी। सूरजपुर जिला से लटोरी। जशपुर जिला से सन्ना । सुकमा जिला से गाजीरास का नाम शामिल है।

Share This News