मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
न्यूज लाइव व्यूरो:–
जनपद पिथौरागढ़ के एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा शनिवार को सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्यमंत्री द्वारा अम्बेडकर जयंती के अवसर पर डाॅ अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर स्वराज अभियान का शुभारंभ करने के साथ ही पिथौरागढ़ नगर हेतु 79 करोड़, 44 लाख, 84 हजार रू0 की लागत से निर्मित बहुप्रतीक्षित आवॅलाघाट पम्पिंग पेयजल योजना का भी लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनता को अम्बेडकर जयंती की शुभकामना देते हुए कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीम राव अम्बेडकर के जन्म दिवस को हम सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मना रहे है जिसका उद्श्य समाज में बाबा साहब के विचारों के अनुरूप सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय एवं सामाजिक एकता एवं आपसी सौहार्द बढ़ाना है। उन्होनंे कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर हमें समाज में आपसी प्रेम एवं भाईचारा बढ़ाने हेतु मिलजुल कर कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाऐं मुहैया कराना है इस हेतु प्रदेश के प्रत्येक जिला चिकित्सालय में इस एक वर्ष में आई0सी0यू0 की स्थापना की जायेगी। उन्होंने जनपद पिथौरागढ़ में चिकित्सा सुविधा बढ़ोय जाने के संबंध में कहा कि विगत 01 वर्ष में जनपद पिथौरागढ़ में लगभग 28 चिकित्सकों की तैनाती की गयी है। जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में कुल 27 चिकित्सक है जो सर्वाधिक चिकित्सक वाला चिकित्सालय हैं। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में निर्माणाधीन बेस चिकित्सालय भवन हेतु इस वर्ष 10 करोड़ रू0 की बजट की व्यवस्था की गयी है। जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में आगामी 03 माह में नर्सिग काॅलेज कार्य करना प्रारम्भ कर देगा। इसके अतिरिक्त जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में डायलेसिस, टेली रेडियोलाॅजी एवं टेली मेडिसन की व्यवस्था शीघ्र करने के साथ ही जिला चिकित्सालय में आवश्यकतानुसार 125 किलोवाट क्षमता का जनरेटर उपलब्ध कराया जायेगा। जिला महिला चिकित्सालय को भी उच्चीकृत किया जायेगा इसके अतिरिक्त उन्होंने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे मे भी उपस्थित जनता को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। नर्सिग की कक्षाऐं माह जुलाई तक संचालित होगी। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने डा0 भीमराव अम्बेडकर को याद करते हुए उन्हें अपनी भावभीनि श्रदांजलि अर्पित करने के साथ ही देश की स्वतंत्रता के लिए जिन महान स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना बलिदान दिया उन्हें भी याद करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी श्रदांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नये भारत का सपना जो देश के प्रधानमंत्री द्वारा देखा गया है जिसमें 2022 तक कोई भी बेघर इस देश में न रहे, प्रत्येक घर में विद्युत, स्वच्छ पानी, घर-घर में शौचालय, प्रत्येक घर को रोजगार मिलने के साथ ही बेटियां सुरक्षित रहे इस सपने को साकार करने हेतु तत्परता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने जनपद पिथौरागढ़ में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य जिसमें प्रति हजार 813 में से 930 लिंगानुपात बढ़ाये जाने पर जिला प्रशासन एवं सभी के द्वारा किये गये इस उल्लेखनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए बधाई दी।

इस अवसर पर दिनांक 14 अप्रैल से 05 मई 2018 तक मनाये जाने वाले ग्राम स्वराज अभियान का मा0 मुख्यमंत्री द्वारा शुभारंभ किया गया तत्पश्चात् मा0 मुख्यमंत्री द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों को नन्दा गौरा कन्या धन योजना अंतर्गत 06 लाभार्थियों को 50 हजार रू0 धनराशि के सावधि जमा चैक वितरित किये गये तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही उज्जवला योजनान्तर्गत 05 लाभार्थियों को गैस संयोजन वितरित किये गये। इसके अतिरिक्त मा0 मुख्यमंत्री द्वारा सौभाग्या योजनान्तर्गत 10 लाभार्थियों को निशुल्क विद्युत संयोजन उपलब्ध कराये गये। सरकार द्वारा चलायी जा रही बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत जनपद में 06 सार्वजनिक स्थानों एवं 15 जी0जी0आई0सी विद्यालयों में सैनटरी नैपकिन इन्स्यूलेटर एवं वैडिंग मशीन लगाये जाने है का भी मुख्यमत्री जी द्वारा उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उज्जवला योजना के अंतर्गत 10 लाभार्थियों को गैस चूल्हें वितरित किए गए तथा एक व्यक्ति को जाति प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया गया।
इस अवसर पर प्रदेश के पेयजल एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत द्वारा मुख्यमंत्री एवं हंस फाउंडेशन से आये माता मंगला एवं भोले जी महाराज को स्मृति चिन्ह भेटकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर माननीय पेयजल मंत्री ने कहा कि जनपद पिथौरागढ़ विषम भौगोलिक परिस्थितियों का क्षेत्र हैं जहाॅ स्वास्थ्य सुविधाओं का अत्यधिक अभाव बना हुआ था। उन्होंने कहा कि 2007-2012 के कार्यकाल में इस जनपद में नर्सिंग काॅलेज, इंजीनियरिंग काॅलेज की स्थापना एवं बेस चिकित्सालय का निर्माण कार्य स्वीकृत कराया ताकि जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि हंस फाउण्डेशन द्वारा आज जनपद पिथौरागढ़ के जिला चिकित्सालय को स्वास्थ्य सुविधाओं को ओर अधिक बेहतर किए जाने हेतु आईसीयू यूनिट स्थापित कराई गयी है। इस यूनिट के स्थापित होने से सीमान्त के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं को यहाॅ पर लाभ मिलने के साथ ही चिकित्सा सुविधा के अभाव में अकाल मृत्यु में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान हेतु निर्मित आॅवलाघाट पंपिग योजना से जनपद को पेयजल मिलना शुरू हो जाएगा जिससे नगर में पेयजल की समस्या का निदान होगा।
इस अवसर पर हंस फाउण्डेशन की माता मंगला ने कहा कि दूरस्थ सीमान्त क्षेत्र पिथौरागढ़ स्वास्थ्य एवं शिक्षा की अत्यधिक समस्या है, बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलबध न होने के कारण सीमान्त की जनता को जनपद से बाहर चिकित्सा हेतु जाना पड़ता है इस समस्या के निदान हेतु हंस फाउण्डेशन द्वारा जनपद पिथौरागढ़ को 2 मैमोग्राफी वैन और 9 मोबाइल मेडिकल यूनिट उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा जिला चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधा को बेहतर बनाए जाने हेतु आईसीयू यूनिट की स्थापना की गई है जिससे यहाॅ की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी। उन्होने उपस्थित जनता को बेटीओं को पढ़ाने एवं बेटा-बेटी में भेदभाव न करने की अपील की। इस अवसर पर आंवलाघाट पेयजल पंपिंग योजना के निर्माण में बेहतर कार्य एवं अनुमानित लागत से 05 करोड़ रू0 कम की धनराशि योजना का निर्माण कार्य किये जाने पर कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता रंजीत सिंह धर्मशक्तू को मुख्यमंत्री द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत, हंस फाउंडेशन की माता मंगला, भोले जी महाराज, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, विधायक डीडीहाट विशन सिंह चुफाल, जिलाध्यक्ष भाजपा वीरेन्द्र सिंह वल्दिया, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा केदार जोशी, सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य नितेश झा, अपर सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जुगल किशोर पंत, जिलाधिकारी सी0 रविशंकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय जोशी, सीडीओ वन्दना, हंस फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ले0जनरल एस0एम0 मेहता, जी0बी0राव, सत्यपाल सिंह नेेगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत, जिला महामंत्री गिरिश जोशी, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पीडी डीआरडीए डी0डी0 पंत एवं भाजपा जिला महामंत्री महिमन कन्याल द्वारा किया गया।


