LatestNewsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया रथयात्रा का शुभारंभ

अरविन्द तिवारी/ मुकेश भारती की रिपोर्ट

रायपुर — आज देश भर में जगन्नाथपुरी की तरह रथयात्रा महापर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज छग की राजधानी रायपुर में भी गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर को खासातौर पर फूलों से सजाया गया है। सुबह से ही मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने भक्तों की भीड़ लगी हुई है।जगन्नाथ शोभायात्रा में शामिल होने पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक रूप से भगवान को रथ तक ले जाने के दौरान रास्ते में छेरापहरा (सोने के झाड़ू लगाना) लगा रस्म पूरी की। रथयात्रा समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह पत्नी वीणा सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा और मेयर प्रमोद दुबे, मंत्री जय सिंह अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे।

Share This News