FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पिथौरागढ़ डॉ एच सी पंत ने जिला मुख्यालय के बजेटी, जाखनी व रई तथा विकास खण्ड कनालीछीना के ग्राम मलान क्षेत्र को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

पिथौरागढ़ 04 मई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पिथौरागढ़ डॉ एच सी पंत ने बताया कि जिला मुख्यालय समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के पाए जाने पर क्षेत्र में एहतियातन सुरक्षा व कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोके जाने हेतु जिला मुख्यालय अंतर्गत बजेटी, जाखनी व रई तथा विकास खण्ड कनालीछीना के ग्राम मलान क्षेत्र को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है। इससे पूर्व झूलाघाट क्षेत्र को भी कंटेन्मेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने अवगत कराया कि जिले में ऐसे अन्य क्षेत्र जहां कोरोना संक्रमित मिले हैं, उस क्षेत्र को तुरंत कन्टेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सााधिकारी ने अवगत कराया जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही है। जिले में लगातार ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। जिला बेस चिकित्सालय में बेड क्षमता जो वर्तमान में 250 है उसे बढ़ाकर 450 बेड किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि आम जनमानस को इस समय जागरूक और सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वह कोविड कर्फ्यू का अवश्य ही अनुपालन करें।

Share This News