FEATUREDGeneralLatestNewsTOP STORIESउत्तराखंडउधमसिंह नगर

मेधावी छात्रों ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन- सुब्रत विस्वास…

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…

बबीता पांडे 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 91% मेहनत मजदूरी कर मां गीता देवी करा रही है पढ़ाई।

वार्ड नंबर 1 फूल संघा रुद्रपुर में समाजसेवी श्री सुब्रत कुमार विश्वास और उनके हयोगी ने रुद्रपुर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली बबीता पांडे पुत्र श्री स्वर्गीय चंदन पांडे गुरु नानक इंटर कॉलेज रुद्रपुर की छात्रा है जिसने हाई स्कूल में 91% अंक प्राप्त कर विद्यालय के साथ अपने माता पिता वह अपने उत्तराखंड का नाम रोशन किया छात्र की इस सफलता पर किरण पांडे विश्वास और शिक्षक गायत्री पांडे ने उन्हें स्मृति चिन्ह , डायरी ,पेन और धनराशि देकर सम्मान किया इस अवसर पर खेड़ा सरकारी विद्यालय की शिक्षिका श्री गायत्री पांडे और समाज सेविका किरन पांडे विश्वास जी ने कहा कि बबीता पांडे ने रुद्रपुर और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है वह छात्रा को सरकारी स्तर पर हर संभव सहयोग मिलना चाहिए और हमारे द्वारा जितना भी सहयोग होगा भविष्य में हम और हमारी टीम सहयोग करेगी।।
किरण पांडे विश्वास जी ने बताया की बबीता पांडे एक साधारण परिवार से उनकी पिता की मृत्यु हो चुकी है उनकी माता श्री गीता देवी मेहनत मजदूरी करके उनका पालन पोषण करती है और बबीता पांडे ने बिना ट्यूशन पड़े ही इतने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। उसकी मेहनत और जसवा को महिला और समाज के लिए एक प्रेरणा है
बबीता पांडे की इच्छा है कि पढ़ लिख कर एक बिजनेसमैन बने अगर मौका मिला आगे भी वहां ऐसे ही रुद्रपुर उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।। इसी उपलक्ष में गौ रक्षा दल के विराट आर्य भी उपस्थित थे जिन्होंने बच्ची की भविष्य की उज्जवल कामना की।। और साथ ही नन्हे कदम की टीम ने भी बबीता पांडे को जो भी एजुकेशन को लेकर आवश्यक जरूरत होगी उसके लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए आश्वासन दिया।।
बबीता पांडे जी को सम्मानित करने में उपस्थित थे समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास शिक्षक गायत्री पांडे जी गौ रक्षा दल के अध्यक्ष विराट आर्य, नीतू सिंह , कौशल विश्वास, पुनीत गायन, नन्हे कदम ब्लड डोनेशन टीम चिराग कुमार, नीरज रावत , शुभम मंडल, शिवम दास, राहुल सिंह,

Share This News