मोतिहारी में भीषण हादसा , जीजा – साले की हुई मौत , NH 28 जाम , प्रदर्शन जारी
मोतिहारी/न्यूज़ लाइव डेस्क:–
मोतिहारी। मुजफ्फरपुर-मोतिहारी एनच 28 पथ पर शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो की घटना स्थल पर मौत हो गई। दोनों युवक आपस में जीजा व साला थे। बाइक सवार दोनों कोटवा की तरफ से मोतिहारी आ रहे थे। बताया गया है कि डीएवी मोड़ से एनएच 28 पर जैसे ही इनकी बाइक चढ़ी एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक फरार होने में सफल रहा।
मृतकों में एक गोढ़वा के मुखिया के भतीजा
मृतकों में गोढ़वा के मुखिया महेन्द्र दास के भतीजा अनिल दास 25 वर्ष और कोटवा थाना के अहिया गांव निवासी नीरज दास बताएं गये हैं। यह भी जानकारी मिली है कि अनिला दास रिश्ते में नीरज दास के बहनोई थे।

