FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

मड़कनाली सुरखालपाठक मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति का 22 वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क के लिए किशन पाठक की रिर्पोट:–

गंगोलीहाट क्षेत्र अंतर्गत मड़कनाली सुरखालपाठक मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति द्वारा मडकनाली से सुरखालपाठक तक प्रस्तावित सड़क मार्ग निर्माण किए जाने की मांग को लेकर तहसील रोड के निकट ललित सिंह बिष्ट(अध्यक्ष समिति) के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन प्रारंभ कर दिया गया है। 22 वे दिन  क्रमिक अनशन पर बैठे    राजेंद्र सिंह निवासी गानुरा, मोहन सिंह निवासी गानुरा, हेमंत सिंह निवासी गानुरा, धर्म सिंह निवासी गानुरा, समर्थन देने वालों में मुख्य रूप से विक्रम सिंह उपाध्यक्ष, ललित सिंह अध्यक्ष, लाल सिंह भंडारी,हर सिंह,गोविंद सिंह, दीवान सिंह,पुष्कर सिंह भंडारी, मदन सिंह भंडारी आदि उपस्थित थे। इधर विगत दिनों समझौते के लिए आए एडीएम हिंसा राम चौहान ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए उक्त क्षेत्र में 2 अगस्त को जन सुविधा शिविर प्राथमिक पाठशाला सुरखाल पाठक मैं लगाए जाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया था ग्रामीणों ने कहा था कि मडकनाली से पैदल होते हुए सुरखाल पाठक तक सभी अधिकारी वह ग्रामीण इस मार्ग का अवलोकन करते हुए जाएंगे लेकिन जब मड़कनाली मैं प्रातः 7:00 बजे से क्षेत्र के ग्रामीण इंतजार ही करते रहे लेकिन उन्हें पता चला की एडीएम नहीं आ रहे हैं तथा एसडीएम भगत सिंह फोनिया अधिकारियों को लेकर सीनलेख मोटर मार्ग से चले गए हैं तो ग्रामीणों ने सिविल का विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी और विरोध प्रकट किया विरोध के चलते कई ग्रामीण शिविर का विरोध करते हुए अनशन स्थल की ओर वापस आ गए।

Share This News