मड़कनाली सुरखालपाठक मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन जारी।

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक:-
गंगोलीहाट मड़कनाली सुरखालपाठक मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति द्वारा मडकनाली से सुरखालपाठक तक प्रस्तावित सड़क मार्ग निर्माण किए जाने की मांग को लेकर तहसील रोड के निकट ललित सिंह बिष्ट(अध्यक्ष समिति) के नेतृत्व मेंअनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन प्रारंभ कर दिया गया है।उक्त क्रम में आज दिनाक 09/09/2021 को 60 वे दिन निम्नांकित व्यक्ति उक्त क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। जिनका विवरण निम्न प्रकार है।
1- दान सिंह भंड़ारी नि0 कोलिया
2- दान सिंह नि0 कोलिया
3-गोपाल सिंह भंडारी नि0 कोलिया
उक्त के अतिरिक्त समर्थन देने वालों में ललित सिंह(अध्यक्ष),विक्रम सिंह(उपाध्यक्ष),केदार सिंह,पुष्कर सिंह,किशन भंड़ारी, केशर सिंह,दान सिंह,राजेंद्र सिंह,हरीश सिंह,पूरन सिंह आदि उपस्थित थे।समिति द्वारा कहां गया की अति शीघ्र उक्त मोटर मार्ग निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने की मांग पर सकारात्मक कार्यवाही ना होने की दशा में क्षेत्रीय जनता द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा।

