युवा स्वयंसेवियों ने दिया स्वच्छता का संदेश।
युवा स्वयंसेवियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

न्यूज़ होम लाइव नेटवर्क
बेरीनाग।नेहरू युवा केंद्र, पिथौरागढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान से एक अगस्त 2021 से 15 अगस्त 2021 तक जनपद के समस्त विकास खंडों में युवा स्वयंसेवी द्वारा स्वच्छता अभियान का आयोजन वृहद स्तर पर किया जा रहा है ।जिसके अंतर्गत विकासखण्ड बेरीनाग में युवा स्वयंसेवी निशा पंत व दीक्षा कार्की ने शहीद स्मारक बेरीनाग में दीवार पर चित्र बनाकर स्वच्छता का संदेश दीया। और कहा कि हमारा भविष्य हमारी वर्तमान की गतिविधियों पर निर्भर करता है इसीलिए हमें अपना प्रत्येक कार्य भविष्य को ध्यान में रखते हुए करना चाहिए । जिसमें स्वच्छता प्रमुख है।

