FEATUREDGeneralLatestNewsppथराली

रतगांव की होनहार छात्रा दिव्या का बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर।

​थराली (हरेंद्र बिष्ट)। विकासखंड थराली के सुदूरवर्ती रतगांव की प्रतिभावान छात्रा कुमारी दिव्या का चयन देश के प्रतिष्ठित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में हिंदी ऑनर्स (सनातक) के लिए हुआ है। दिव्या के इस शानदार प्रदर्शन से न केवल रतगांव, बल्कि पूरे सोल क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

​कुमारी दिव्या, राम सिंह बिष्ट की पुत्री हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा के बाद कक्षा 9 में चयन जवाहर नवोदय विद्यालय, पीपलकोटी में हुआ था। इस वर्ष 12वीं की परीक्षा उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के लिए प्रवेश परीक्षा दी थी, जिसमें सफलता हासिल कर उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

​छात्रा की इस उपलब्धि को ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है। उनकी इस सफलता पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय प्रबुद्ध लोगों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

​बधाई देने वाले प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य:

​भूपाल राम टम्टा (विधायक, थराली विधानसभा)

​दीपा देवी (ग्राम प्रधान, रतगांव)

​बालकिशोर (क्षेत्र पंचायत सदस्य)

​हरीश सोनियल (जिला पंचायत सदस्य)

​चरण सिंह रावत (अध्यक्ष, सोल विकास समिति)

​वीरेंद्र सिंह (मंडल भाजपा अध्यक्ष)

​भानु प्रकाश फर्स्वाण (क्षेत्र पंचायत सदस्य)

​मोहन सिंह बिष्ट, मानवेंद्र दानू, मदन बिष्ट और प्रियंका।

​सभी ने आशा व्यक्त की है कि दिव्या आगे भी अपनी मेहनत और लगन से नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

Share This News