राजकीय इंटर कॉलेज गणाई गंगोली के खेल मैदान में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता शुरू।
राजकीय इंटर कॉलेज गणाई गंगोली के खेल मैदान में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता शुरू।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
गणाई गंगोली के अटल आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज गणाई गंगोली के खेल मैदान में नायल न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का उदघाटन विधायक मीना गंगोला ने किया । इस मौके पर नायल न्याय पंचायत स्तर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष भाजपा कैलाश पन्त ,ग्राम प्रधान कुना प्रीति वर्मा ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष हीरा बोरा ,क्षेत्र पंचायत सदस्य गणाई राजू उपाध्याय ,नवीन चन्द्र जोशी ,विनोद डसीला ,अभिनेष बनकोटी ,पूर्व अध्यापक दान सिंह डोबाल प्रभारी प्रधानाचार्य नरेंद बनकोटी सहित न्याय पंचायत स्तर के विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


