राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बाल पंचायत पखवाड़े का आगाज

न्यूज लाइव के लिए कुलदीप सिह की रिर्पोट:–
बागेश्वर स्व. शिव लाल वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बाल पंचायत पखवाड़े का आगाज हुआ। छात्राओं को ग्राम पंचायत के बारे में जानकारी दी गई। उनके गठन और कामकाज के तरीके के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम का समापन 28 अप्रैल को होगा।
प्रधानाचार्या शोभा टम्टा ने बाल पंचायत पखवाड़े का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि गांव को संचालित करने वाली संस्था को ग्राम पंचायत के नाम से जाना जाता है। जिसमें लोकतांत्रिक तरीके से मुखिया का चुनाव कराया जाता है। चुना गया प्रतिनिधि गांव के विकास के लिए लोगों की राय से योजनाएं बनाता है। जिसके अनुसार प्रस्ताव तैयार किए जाते हैं। सरकार से मिले धन से गांव का विकास होता है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत देश के लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई है। नीलम रावत और हरीश पांडे ने छात्राओं को पंचायत के कामकाज के तरीके बताए। उन्होंने बताया कि गांव की तर्ज पर स्कूल में भी बाल पंचायत का गठन किया जाएगा। जिसके माध्यम से बच्चों को पंचायत के तौर तरीकों को समझने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम दो सप्ताह तक चलेगा। जिसमें छात्राओं को पंचायत से संबंधित संपूर्ण जानकारियां दी जाएगीं। इस मौके पर दीपा उपाध्याय, पूजा लोहुमी, अंजू दिगारी, सरोज टम्टा आदि मौजूद रहे।

