berinagGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग द्वारा ऑनलाइन जागरुकता राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन।

राजकीय महाविद्यालय बेरीनाग द्वारा ऑनलाइन जागरुकता राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग। राजकीय महाविद्यालय  द्वारा ऑनलाइन जागरुकता राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें युवा निवेशको को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गयी l मुख्य वक्ता हरयाणा निवासी जफरुद्दीन फाइनेंसियल एजुकेशनल ट्रेनर रिसोर्स पर्सन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई ने छात्रों को बचत करने निवेश करने सुकन्या योजना सम्बन्धी विभिन पक्षों पर जानकारी दी साथ ही स्टॉक मार्किट म्यूच्यूअल फंड से सम्बन्धित जानकारी छात्रों को दी गई l

महिला वक्ता के रूप में शकुन्तला परिक फाइनेंसियल एजुकेशनल ट्रेनर रिसोर्स पर्सन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई ने छात्रों को बताया की कहा निवेश करना चाहिए और हम कैसे छोटे छोटे किस्तों में अपना बचत कर सकते हैं l कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सी डी सुंठा द्वारा की गई जबकि संचालन डॉ गरिमा पुनेठा द्वारा किया गया तथा सभी वक्ता का एवं वेबिनार से जुड़े विभिन्न प्रोफेसरो का आभार व्यक्त किया l वेबिनार को सफल क्रियांवयन हेतु डॉ पी सी मठपाल, डॉ बी एस बिष्ट, डॉ डी एस खाती, डॉ बीना लोहिया, डॉ एम एस कुटियाल तथा सभी प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Share This News