राजग प्रत्याशी के पक्ष में नुक्कड़ सभा।
राजग प्रत्याशी के पक्ष में नुक्कड़ सभा

न्यूज होम लाइव संवाददाता उमेश चौबे
बलियापुर : बेरमो से राजग प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर सिन्दरी के विधायक इन्द्रजीत महतो ने रविवार को अंतिम दिन दुग्दा, सिजुआ, करमाटांड़, बाँधडीह आदि क्षेत्रों का तूफानी दौरा करते हुए कई नुक्कड़ सभाओ को सम्बोधित किया।इस बाबत जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के सहसंयोजक राजकिशोर महतो ने न्यूज़ होम लाइफ संवाददाता से रूबरू होते हुए कहा कि सभाओ में विधायक चुनावी प्रचार के दौरान अपनी बातों को रखते हुए कहा कि इस बार के बेरमो व दुमका उपचुनाव का रिजल्ट झारखण्ड का भविष्य तय करेगा।दोनों सीटों पर राजग प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। विधायक इंद्रजीत महतो ने इसके लिए तीन नवम्बर को राजग प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की लोगो से अपील की।इससे पूर्व भाजपा ,आजसू समेत राजग के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से विधायक इन्द्रजीत महत़ो का स्वागत किया।इधर बिनोद बिहारी महतो चौक दुगदा में आयोजित सभा को विधायक श्री महतो समेत भाजपा के कई नेताओं ने सम्बोधित करते हुए राजग प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।मौके पर भाजपा के सुबोध सिंह गुड्डू, कमलेश राय, सोनी कोर देवंती शर्मा,लखिन्द्र नाग ,भुवनेश्वर महतो उर्फ गांधी ,सन्तोष पांडेय,मुन्ना जी आदि कई लोग उपस्थित थे।

