राजस्व पुलिस ने वन पंचायत  से अतिक्रमण हटाया


राजस्व पुलिस ने वन पंचायत  से अतिक्रमण हटाया
 
न्यूज लाइव कार्यालय संवाददाता कैलाश चन्याल:-
बेरीनाग तहसील मे उपनिरीक्षकों की खनन  व अतिक्रमण रोकने  के लिए टीम गठित की गयी हैै।   मंगलवार को तहसीलदार  रघुवीर सिंह के नेतृत्व में  टीम ने क्षेत्र के निरीक्षण कर रही थी तभी  नगर से 5 किलोमीटर दूर त्रिपुरादेवी व राई आगर के बीच में  हिन्द ढाबा का मालिक होशियार सिंह मेहरा पुत्र जसोद सिंह मेहरा निवासी बना नदुलीगाड से उपनिरीक्षक ने पूछा यहा पर आप रेडी चला रहे हो और यहा पर क्या बना रहे हो।होशियर सिंह बोला यहा पर ताज महल बना रहा हूँ। राजस्व पुलिस होशियार सिंह से पूछ ताछ करते समय हाेशियार सिंह राज्यस्व पुलिस के साथ बदसलूकी से बात करने लगा। मौके से तहसीलदार रघुवीर सिंह ने पुलिस को फोन कर बुलाया एसआई धीरज टम्टा एक कांस्टेबल के साथ पहुँचें , होशियार सिंह दारू पिया हुआ था। पुलिस ने उसे समझाने के बाद होशियार सिंह व उसकी पत्नी, बडा भाई फकीर सिंह ने तहसीलदार रघुवीर सिंह व राज्यस्व पुलिस  से माफी मागने के बाद होशियार सिंह छोड़ दिया गया।  होशियार सिंह का हिन्द ढाबा को वन पंचायत बना में अतिक्रमण करने पर चालन काट कर हटाया इस मौके पर उपनिरीक्षक पाताल भुवनेश्वर मोहित चन्द्र, खितौली उपनिरीक्षक कविता प्रिया, उपनिरीक्षक उपराडा पाठक आशा राज, उपनिरीक्षक कालाशीला मीनाक्षी बिष्ट, उपनिरीक्षक कालटी कंचन प्रिया आदि मौजूद थे।
Share This News