राजेश्वरी, केवलानंद और राजीव ने जीती स्वच्छता प्रतियोगिता
ई-बर्ड संस्था ने कराई प्रतियोगिता
न्यूज लाईव संवाददाता कुलदीप सिह:—
बागेश्वर। स्वच्छ भारत-स्वच्छ बागेश्वर प्रतियोगिता का परिणाम घोषित हो गया है। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए चल रहे अभियान के तहत यह प्रतियोगिता कराई थी। पोस्टर, निबंध गीत और स्वच्छता लघु फिल्म प्रतियोगिता में कई लोगों ने प्रविष्टियां भेजी थी। निर्णायक टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार का चयन किया। विजेताओं को ई-बर्ड और मशाल संस्था की ओर से होने वाले सम्मान समारोह में पुरस्कार दिए जाएंगे।
नगरपालिका के तत्वाधान में ई-बर्ड संस्था ने नगर में वृहद स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। जिसके तहत पोस्टर, निबंध और गीत प्रतियोगिता भी कराई गई। संस्था ने लोगों से प्रविष्टियां मंगाई थी। जिसके आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में राजेश्वरी कार्की ने पहला, हिरमोहन कंसेरी ने दूसरा और निशा स्यूनरी, शिवानी आर्या, उषा चंदोला ने सांत्वना पुरस्कार जीता। निबंध प्रतियोगिता में डा. केएन कांडपाल ने पहला, कैलाश प्रकाश चंदोला, बीडी पांडे ने दूसरा, रमेश प्रकाश पर्वतीय ने तीसरा और कृतिका कांडपाल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। गीत प्रतियोगिता में डा. राजीव जोशी ने पहला और मिलिंद बिष्ट ने दूसरा पुरसकार जीता। राजेंद्र प्रसाद कांडपाल की लघु फिल्म का भी चयन पहले पुरस्कार के लिए किया गया। संस्था अध्यक्ष मोहिनी पांडे ने बताया कि प्राप्त प्रविष्टियों में से निर्णायकों ने सर्वश्रेष्ठ का चयन किया है। विजेताओं को जल्द ही सम्मान समारोह का आयोजन कर पुरस्कार दिया जाएगा। नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, ईओ राजदेवी जायसी, ब्रांड एंबेसडर किशन सिंह मलड़ा, जीसी पांडे, गणेश कांडपाल, बबलू जोशी, आलोक पांडे आदि ने विजेताओं को शुभकानाएं दी।