LatestNewsछत्तीसगढ़

राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय को मातृशोक


मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट


भिलाईनगर — भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय की माँ गुलाबी देवी पाण्डेय (80 वर्षीया) का आज निधन हो गया। वे लम्बे समय से बीमार चल रही थीं उनका ईलाज भिलाई के सेक्टर 09 हॉस्पिटल में चल रहा था। आज दोपहर 02:00 बजे शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। उनकी उनके निवास स्थान मैत्री नगर रिसाली से निकलकर शिवनाथ नदी दुर्ग जावेगी । भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ सहित प्रदेश के समस्त कार्यकर्त्ताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Share This News