FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandउधमसिंह नगर

राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी …मीना शर्मा

एनएचएल नेटवर्क:-

रूद्रपुर।  उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन  मीना शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस के निष्ठावान समर्पित और जुझारू कार्यकर्ताओं की बदौलत राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी श्रीमती शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा में भी कांग्रेस का सदस्यता अभियान चरम पर है और बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं जो विधानसभा चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे इधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुदर्शन शर्मा ने 200 से भी अधिक सदस्य बनाकर सदस्यता बुक श्रीमती शर्मा को सौंपी उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने निर्धारित समय में सदस्यता अभियान पूर्ण करने के लिए कांग्रेस नेता सुदर्शन शर्मा का आभार व्यक्त किया है इस मौके पर निगम पार्षद प्रतिनिधि छेदा लाल राठौर कांग्रेस नेता अनिल शर्मा दुर्गा प्रसाद राकेश गंगवार आदि उपस्थित थे।

Share This News