राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुरूप आज से बेरीनाग में हाईस्कूल की 10 वीं एवं इंटर की 12 वीं कक्षाओं के छात्र छात्राओं के पठन पाठन का कार्य सुचारू
न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम….

बेरीनाग / राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप आज से उत्तराखंड में हाईस्कूल की 10 वीं एवं इंटर की 12 वीं कक्षाओं के छात्र छात्राओं के पठन पाठन का कार्य सुचारू करने के सरकारी निर्देश के पहले दिन सोमवार को छात्र छात्राओं की संख्या काफी कम रही। दरअसल कोरोना महामारी के बाद 22 मार्च से हुए लाॅकडाउन के बाद सरकार के अनलाॅक की प्रक्रिया के 5 वें चरण के तहत सरकार के द्वारा कक्षा 10 व 12 के छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन शुरू कियें जाने के निर्णय के बाद सोमवार को बेरीनाग के सभी इंटर कालेजों एवं हाईस्कूल के भवनों के ताले खोले गए।



