रूस पहुँचे प्रधानमंत्री मोदी , हुआ भध्य स्वागत
मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
व्लादिवोस्तोक (रूस ) — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय ऐतिहासिक रूस दौरे पर आज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा व्लदिवोस्तोक पहुँचे। यहां पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और इसके बाद होटल एवं व्लातिस्तोक के सुदूर पूर्वी संघीय विश्वविद्यालय ( FEFU) में भारतीय समुदाय के लोगों ने जमकर उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी, रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ वेज्डा शिप बिल्डिंग कॉम्पलेक्स का दौरा करते हुये दोनों के बीच शिप बिल्डिंग में दोनों देशों के बीच सहयोग और बढ़ाने पर चर्चा किये।
गौरतलब है कि आज प्रधानमंत्री को कई अहम कार्यक्रम में हिस्सा लेना है जिसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से द्विपक्षीय वार्ता भी शामिल है। पीएम यहां पर ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम और दोनों देशों के बीच के 20वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

