FEATUREDGeneralLatestNewsछत्तीसगढ़

लाकडाऊन का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री निकले सड़कों पर

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज लॉकडॉऊन की तैयारियों का जायजा लेने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रायपुर की सड़कों पर निकल पड़े। रावणभांठा स्थित नये बस स्टैंड पहुँचकर उन्होंने सब्जी विक्रेताओं से बातचीत भी की। इसके साथ ही इंडोर स्टेडियम ओर आऊटडोर स्टेडियम जाकर उन्होनें राशन सामान , सब्जियों की स्थिति की भी विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा – सरकार सभी व्यवस्था पूरा करने का प्रयास कर रही है। हम जानते हैं कि घरों में रहना मुश्किल होता है लेकिन हमें अपनी जिम्मेदारी भी समझनी होगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सब अपने घरों में ही रहें। सरकार सभी सुविधा उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास कर रही है।

Share This News