berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticsuttarakhand

विघायक मीना गंगोला ने की गंगोलीहाट विधानसभा के विकास कार्यो की समीक्षा की।

बेरीनाग।विधायक ने दी कोटमुन्यां पांखू सड़क के जांच के आदेश

विघायक मीना गंगोला ने की गंगोलीहाट विधानसभा के विकास कार्यो की समीक्षा

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…..

बेरीनाग। विधायक मीना गंगोला की अध्यक्षता में विकास खंड सभागार में गंगोलीहाट विधानसभा के विकास कार्यो की समीक्षा की । बुधवार को विधायक मीना गंगोला की अध्यक्षा में विभागों की समीक्षा बैठक में विधायक ने विभाग वार सभी विभागों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कोटमुन्यां पांखू मोटर मार्ग जांच के आदेश दिये। उन्होंने कहा कि कोटमुन्यां पांखू मोटर मार्ग की कई बार धनराशि आने के बाद भी सड़क की हालत खराब बनी हुई है और बेरीनाग से गंगोलीहाट तक एनएच 309 में भी जगह जगह गडडे बने हुए है और एनएच अधिकारियों को भी फटकार लगाई। विरतोला बेलकोट मोटर मार्ग, सानीखेत छलौड़ी मोटर मार्ग ,थल के रामलीला मैदान में नालियों के अनयमिताओं पर भी विधायक भड़क गई। कार्या को शीघ्र पूरा करने को कहा। शिक्षा विभाग के चर्चा के दौरान प्राथमिक विद्यालय में शौचालय का काम सही नहीं होने की शिकायत की गई। लधु सिंचाई में चर्चा के दौरान काफल्टी बटगल, मड़ भटटीगांव,जखेड़ी में सिचाई गूलो ंको कार्य शीघ्र करने को कहा गया। नगर पंचायत बेरीनाग और गंगोलीहाट से कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी नहीं आये विधायक बैठक से संतुष्ट नहीं है उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पूरी तैयारी के साथ दूसरी बैठक का आयोजन किया जाऐगा। बैठक में नहीं आने वाले अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटा जाऐगा। बैठक में स्वास्थ विभाग,पेयजल, स्वजल,समाज कल्याण, कृषि,महिला बाल विकास आदि विभागों के कार्यो की समीक्षा की गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला, जिला विकास परियोजना अधिकारी गोपालगिरि गोस्वामी, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह,उपखंड शिक्षा अधिकारी तरूण पंत, कृर्षि अधिकारी रितु टम्टा, पशु चिकित्साधिकारी मंजू अस्वाल, डांक्टर नीरज कोहली, खंड विकास अधिकारी आर सी नौटियाल,वन क्षेत्राधिकारी चंदा महरा, धीरज विष्ट, नंदन बाफिला, मनोज बनकोटी आदि मौजूद थे।

विभागीय अधिकारी बिना तैयारी के आये
समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारी बिना तैयारी के आये। कई विभागों के अधिकारी अपने विभाग से पूछे गये सवालों का सही जबाब नहीं दे सके और न ही लिखित रूप मे अपने विभाग की जानकारी भी नहीं लाये थे। जिससे कई बार विभाग के अधिकारियों को विधायक ने डांट कर पूरी तैयारी से आने की नसीहत दी। कुछ अधिकारी समीक्षा बैठक मे ही अपने मोबाइल फोनों में व्यस्त थे। जब उनकी बारी आयी तो बगलें झांकने लगे।

Share This News