विधायक नवीन दुम्काने किया श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ
श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश दुम्का समेत तमाम गणमान्य लोग रहे मौजूद
न्यूज होम लाइव संंवाददाता सचिन गुुप्ता
हल्दूचौड़ विधायक नवीन दुम्का ने यहां श्री रामलीला का शुभारंभ करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें उच्च मानवीय जीवन जीने की प्रेरणा देता है उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का जीवन मर्यादा का पालन करते हुए एक आदर्श पुत्र और एक आदर्श व्यक्ति के रूप में समझा जा सकता है उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने सर्वशक्तिमान होने के बाद भी मर्यादा का पालन किया और मर्यादा में रहते हुए उन्होंने अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना की उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का जीवन लौकिक अलौकिक और पारलौकिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और जो भी व्यक्ति प्रभु श्री राम की भक्ति में खो जाता है उसे समस्त प्रकार के दुखों से छुटकारा मिल जाता है और वह श्रेष्ठ जीवन जीते हुए समाज में एक आदर्श स्थापित करता है इस दौरान श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश दुम्का नंदकिशोर कपिल हरीश बिष्ट चंद्रशेखर खोलिया इंदर सिंह बिष्ट उमेश शर्मा हरेंद्र सिंह राणा चेयरमैन लाल कुआं लाल चंद्र सिंह दीपक बत्रा दया किशन दुमका हेमचंद्र दुमका रमेश चंद तिवारी पीतांबर दुमका दीपक तिवारी समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे

