विधायक ने की महोत्सव के मंच बनाने की धोषण

विधायक ने तीन दिवसीय चनकाना महोत्सव किया उद्घाटन

 विधायक ने की महोत्सव के मंच बनाने की धोषणा की
——-   ————    —————-    ————    ——

बेरीनाग के चनकाना में तीन दिवसीय छुरमल देवता चनकाना महोत्सव का बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगज हो गया है। महोत्सव का उद्घाटन विधायक मीना गंगोला ने किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि ग्रामीण स्तर पर लोक संस्कृति को बचाने के लिए किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। संस्कृति को बचाने में महोत्सवों का अहम योगदान रहता है।उन्होने महोत्सव के मंच निर्माण के साथ चनकाना गांव में खेन मैदान के लिए एक लाख और लिगुरानी गांव के सीसी मार्ग के लिए एक लाख और गांव में दो हैंड पम्प लगाने की धोषणा की । इस मौके पर 19 लोगों की मुख्यमंत्री राहत कोष के एक लाख की धनराशी का वितरण किया गया।महोत्सव में पहले दिन अल्मोडा की विहान सामाजिक सांस्कृति समिति,साधना हाईस्कूल खितोली,हिमालया इंटर कालेज चौकोड़ी,साधना पब्लिक स्कूल बेरीनाग के कलाकारों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। साधना और हिमालया इंटर कालेज के बच्चों ने जय हो नन्दा दैवी दैण हो जाय और बैंडो पाकों बारहों मासों के गानों से दर्शकों में शामा बाध दिया।स्थानीय कलकार कल्याण बोरा,गोविन्द पांडे से अपनी मुधरों से लोगों में समा बाधें रखा।  इस मौके पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष धन सिंह भंडारी ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि गोकुल गंगोला को शांल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दर्शकों की भारी भीड लगी।

   इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि गोकुल गंगोला,महोत्सव समिति के संयोजक गोपाल मेहरा,तहसीलदार रघुवीर सिंह,अध्यक्ष धन सिंह भंडारी,भाजपा नेता जीवन पाठक,महेश पंत,हयात डसीला,नन्दन बाफिला,सुरेन्द्र ग्वासीकोटी,मनीष पंत,मोहन सिंह भंडारी,ललित मेहरा,राजू कठायत,गंगा सिंह,श्याम सिंह,मंजू बाफिला,नीरू देवी,देवेश कार्की,भूपेन्द्र भंडारी,कमलेश जोशी,सतीश पंत,पवन,दीपक,नीरज,मनीष पंत,चारू पंत,नरेन्द्र रौतेला,महिपाल,भगवान भंडारी,आनन्द,पंकज सहित आदि मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन गोविन्द भंडारी ने किया।महोत्सव परिसर में विभिन्न विभागों ने स्टाल लगे जहां पर उन्होने विभागों के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। स्टालों का निरीक्षण विधायक ने किया।एसआई मोहन जोशी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद था।

——————     ———————–    ——————

दर्शकों के बैठने के लिए जगह हुई कम

बेरीनाग।महोत्सव आयोजन समिति के लिए दो हजार दर्शकों  के बैठने के लिए व्यवस्था की थी। लेकिन महोत्सव देखने के लिए स्थल पर पांच हजार से अधिक भीड़ होने से आयोजकों के हाथ पांव फूल गये। लोगों ने पेड़ में चड़कर महोत्सव देखने का आंनद उठाया।

——————-    ———————-      —————–

गौरा महेश्वरी को डोला रहा विशेष

बेरीनाग।महोत्सव परिसर में छुरमल देवता के मंदिर में चनकाना गांव के के ग्रामीणों ने गोरा महेश्वरी का डोला लाया गया। जो वहां पर आर्कषक का केन्द्र बना रहा है मंदिर में डोला लाने के बाद लोगों ने इसका आर्शीवाद लिया और डोला देखने के लोगों की भारी भीड़ लगी।

——————       ——————–      —————–
एक दिन से हुई थी शुरूवात आज तीन दिन का

बेरीनाग।चनकाना महोत्सव का तीन वर्ष पूर्व एक दिवसीय महोत्सव के रूप में शुरूवात हुई के गांव के युवाओं के द्वारा की गई थी। महोत्सव में स्थानीय लोगों के सहयोग से महोत्सव अब तीन दिन का होने लगा है। जो वह भी कम पड़ने लगा है।युवाओं के द्वारा किये गये इस प्रयास की सबने सराहना की।

Share This News