विभाग द्वारा स्पेशल कंपोनेट प्लान के अंतर्गत ब्लॉक प्रमुख गंगोलीहाट अर्चना गंगोला जी द्वारा देवराड़ी पन्त ग्राम सभा में गरीब किसानों को 45 टैंक,14 मुर्गी बाड़े,कृषि यंत्र वितरित किये।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
गणाई गंगोली।कृषि विभाग द्वारा स्पेशल कंपोनेट प्लान के अंतर्गत ब्लॉक प्रमुख गंगोलीहाट अर्चना गंगोला जी द्वारा देवराड़ी पन्त ग्राम सभा में गरीब किसानों को 45 टैंक,14 मुर्गी बाड़े,कृषि यंत्र वितरित किये।

इस दौरान कृषि अधिकारी रितु टम्टा जी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।इस दौरान प्रमुख जी ने लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया और अधिक से अधिक ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में सालाना 6000 रुपए किसानों को मिल रहे है।

