विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किये जाने की दिशा में जोर

 न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:–

🔷प्राकृतिक संतुलन बनाये रखने से ही मनुष्य का जीवन संभव-के.एस. राजीव
🔷विविधि स्थानों के कार्यक्रम में लोगों ने पर्यावरण की सुरक्षा पर व्यक्त किये विचार
अम्बेडकरनगर। जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जहां वन विभाग व अन्य अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये गये वहीं शिक्षण संस्थाओ, सामाजिक कार्यकर्ताओ व अन्य संगठनों ने भी पौध रोपित किया। इस मौके पर गोष्ठी भी की गयी और पर्यावरण की महत्ता के बारे में लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।
ज्ञात हो कि दुनिया भर में बढ़ती जनसंख्या और दिन प्रतिदिन हरियाली के विनाष के चलते पर्यावरण का खतरा मडराने लगा है। दूषित जलवायु से गंभीर बीमारियां पांव पसार रही है और बरसात भी तीन दशक पहले जैसी नहीं हो रही है जिसका नतीजा है कि जनजीवन को पेयजल की समस्या भी सताने लगी है। विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है जिसके तहत इस गंभीर समस्या को स्थिर करने में वृक्षारोपण की आवश्यकता पर जोर दिये जा रहे है। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यालय पर जहां वन विभाग ने वृक्षारोपण किया वहीं अन्य विभागीय अधिकारियों, शिक्षण संस्थाओ, सामाजिक कार्यकर्ताओं व संगठनों ने हर लोगों को कम से कम एक वृक्ष लगाये जाने का आह्वान किया। टाण्डा संवादसूत्र-एनटीपीसी थर्मल पावर परियोजना में विगत वर्षो की भाॅति इस बार भी पर्यावरण दिवस विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। परियोजना के कार्यकारी निदेशक केएस राजीव, महाप्रबन्धक एस. दासगुप्ता, महाप्रबन्धक पीयूष प्रधान तथा सभी विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारियों, गरिमा महिला मंडल की वरिष्ठ उपाध्यक्षा सुस्मिता दास गुप्ता, सभी सदस्यायें एवं बच्चों ने आवासीय परिसर में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। सम्बोधित करते हुये कार्यकारी निदेशक ने पर्यावरण के महत्व पर चर्चा करते हुये कहा कि पृथ्वी पर मानव जीवन का अस्तित्व तभी तक सम्भव है, जब तक हम अपने आस-पास के प्राकृतिक संतुलन को बनाये रख पायेगें। मनुष्य और पेड़ पौधो के बीच जो नैसर्गिक सम्बन्ध है उसका संतुलन कायम रखने का दायित्व मानव के ऊपर है। उन्होंने कहा कि हमें पेपर मुक्त आफिस बनाना है, साथ ही रिसाईकिल एवं रीयूज पर विशेष बल देते हुए उन्होंने इस अवसर पर सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में पर्यावरण के प्रति अपने दायित्वों को निभाने पर बल दिया। उन्होने सभी से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के सभी उपायों को गम्भीरता से लें तथा दूसरों को भी ऐसा करने के लिये प्रेरित करें। आलापुर, संवादसूत्र-समाज के वर्तमान परिवेश में पर्यावरण पर संकट गहराता जा रहा है, समय≤ पर इसे बचाने के लिए बहुत से उपायों की बात की जाती है पर ऐसा नहीं हो पा रहा है। वर्तमान परिवेश में पर्यावरण की रक्षा के लिए सबसे अच्छा तरीका यही है कि मिल-जुलकर प्रयत्न किये जाएं। इस तरह से जन-भगीदारी बढ़ेगी। यह बातें आलापुर के उपजिलाधिकारी हरिराम ने पंडित रामलखन शुक्ला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में वृक्षारोपण के दौरान कही। भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश पाण्ंडेय ने कहा कि सभी को वृक्षारोपण के जरिए अपने अमूल्य योगदान को प्रस्तुत कर पर्यावरण की रक्षा में कदम से कदम बढ़ाना चाहिए। महाविद्यालय के डॉक्टर जेबी सिंह व ऋषिरंजन पांण्डेय राधे मोहन शुक्ल, गंगा मिश्र, दीपक मिश्र, आदित्य मिश्र समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This News