शपथग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली सीएम को दिया न्यौता।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली -पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीद्वार भगवंत मान दिल्ली पहुंचकर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। जीत से गदगद और भावुक भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल के पैर छुकर उनका आशीर्वाद लिया। भगवंत मान ने दिल्ली सीएम केजरीवाल को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। इस मौके पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। बताते चलें पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 92, कांग्रेस को 18, शिरोमणि अकाली दल को 03, बसपा को 01, बीजेपी को 02 और अन्य को 01 सीट हासिल हुई है। भगवंत मान 16 मार्च को शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में सीएम पद की शपथ लेंगे। मान ने शपथ ग्रहण समारोह के लिये आप संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है। सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण से पहले भगवंत मान अरविंद केजरीवाल के साथ 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो भी करेंगे।

