LatestNewsछत्तीसगढ़

शातिर चोरों का गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे, 20 सेकंड के अंदर तोड़ देते थे महंगी से महंगी लग्जरी गाड़ियों के लॉक

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

अब तक दो हजार से अधिक लग्जरी कारो को लगाया ठिकाने

राजधानी दिल्ली से लगे गाजियाबाद में पुलिस ने कार चोरों के 1 शातिर गेम को पकड़ा है जितने चलाक थे कि 20 सेकेंड के अंदर महंगी से महंगी गाड़ियों का ताला तोड़ सकते थे। पुलिस वालों ने बताया कि उन्होंने अब तक दो हजार से ऊपर गाड़ियां चोरी की है। गाड़ियों को चोरी का उसका चेचिस नंबर बताओ दे देते हैं। जिसके बाद उन्हें जम्मू कश्मीर भेज दिया जाता था।

आरोपियों से पांच कार और चोरी में प्रयोग करने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। गाड़ियों के फर्जी कागजात तैयार कर आरोपी चोरी किए वाहनों की चेचिस बदलकर जम्मू-कश्मीर में बेच देते थे। आरोपी एनसीआर में करीब 15 साल से चोरी कर रहे थे।

आरोपियों ने अपना नाम इरशाद उर्फ सुकड़ी निवासी गांव व थाना सिखैड़ा मुजफ्फरनगर, इदरीश उर्फ समीर निवासी बी-163 अंबेडकर कॉलोनी टीला मोड़ गाजियाबाद, प्रवीण उर्फ नवीन उर्फ नेताजी निवासी गांव सेंत कुंआ थाना खरखौदा मेरठ बताया।

आरोपियों ने बताया कि वह वाहन चोरी करने के लिए बैटरी चलित ड्रिल मशीन, पेचकश व फर्जी चाबियों का इस्तेमाल कर गाड़ी चोरी करते थे। तीनों ने एनसीआर से करीब दो हजार से अधिक लग्जरी कार चोरी की है। आरोपियों से पांच कार के अलावा, नंबर प्लेट, हथौड़ा, पेचकस, इंजन भी बरामद किया है।

चोरी करते ही बदल देते थे चेचिस नंबर

आरोपी कार चोरी करने के बाद सबसे पहले चेचिस नंबर बदल देते थे। साथ ही फर्जी कागज भी रखते थे। पुलिस चेचिस नंबर को चेक करती थी, तो उसे पता ही नहीं चलता था कि नंबर दोबारा से डाला गया है या नहीं।

बदल देते थे चेचिस नंबर

आरोपी 20 सेकेंड में किसी भी महंगी से महंगी कार का लॉक तोड़ देते थे। उनके पास से सैकड़ों की संख्या में मास्टर चाबी, चेचिस नंबर लिखने ।

Share This News