शादी का झांसा देकर देह शोषण ,दुष्कर्म का आरोपी पुलिस कॉन्स्टेबल गिरफ्तार।
शादी का झांसा देकर देह शोषण ,दुष्कर्म का आरोपी पुलिस कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

न्यूज होम लाइव संवाददाता राजेश कुमार शर्मा
दादिया (सीकर,जयपुर,राजस्थान),16 जून राजस्थान राज्य के राजधानी जयपुर के निकटवर्ती जिले सीकर जिले के दादिया पुलिस स्टेशन क्षेत्र की एक कथित पीडिता द्वारा दादिया पुलिस स्टेशन में दर्ज मुकदमे शादी का झांसा देकर कथित देह शोषण दुष्कर्म करने रूपए हड़पने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने बदनाम करने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी पुलिस कांस्टेबल की गिरफ्तारी की खबर है। बुलंद इकबाल धारी सीकर एस पी कुंवर राष्ट्रदीप के कुशल नेतृत्व में संचालित सीकर पुलिस एंड प्रेस वाट्स एप ग्रुप से हासिल प्रेस नोट मुताबिक 26/5/21 को सीकर जिले के दादिया पुलिस स्टेशन क्षेत्र की कथित पीडिता ने दादिया पुलिस स्टेशन पर दादिया एस एच ओ सुभाष चंद्र के निर्देशन में उक्त आशय का मुकदमा दर्ज कराया। उल्लेखनीय है कि कथित
पीडिता द्वारा मुकदमें में आरोपी संजय को अपने स्वर्गीय बडे भाई का दोस्त बताते हुए, संजय का उसके घर पर (पीडिता के घर पर )आना जाना बताते हुए संजय पर पुलिस नौकरी की धौंस देकर मजबूरी व शादी का झांसा देकर अलग अलग होटल व परिचित मित्रों के स्थानों पर जबरदस्ती देह शोषण व दुष्कर्म करने ,कथित अश्लील फोटो वायरल करने की कथित धमकी देने ,बदनाम करने की धमकी देने ,मारपीट करने ,गाली गलौज करने के आरोप भी लगाएं हैं। उक्त मुकदमे (मुकदमा नंबर 162/2021 धारा 323,354, 376(2)(एन),420,406,384,504,506,509 भादस के कंसीक्विंस में माननीय सम्माननीय बुलंद इकबाल धारी दादिया एस एच ओ सुभाष चंद्र द्वारा अनुसंधान किया गया और अनुसंधान के बाद 14/6/21 को संजय कुमार पुत्र सरदारा राम उम्र 26 साल आर ओ बिजारणिया की ढाणी तन हुकमपुरा पुलिस स्टेशन गुढागौडजी जिला झुझुनू राजस्थान हाल पुलिस कॉन्स्टेबल 11326 रिजर्व पुलिस लाईन जयपुर शहर आयुक्तालय को गिरफ्तार किया गया । उक्त प्रकरण में अनुसंधान माननीय दादिया एस एच ओ सब इंस्पेक्टर सुभाष के नेतृत्व मे सभी निम्न दादिया पुलिस स्टेशन के कॉन्स्टेबल
सुमेर सिंह ,जय सिंह ,किशोर सिंह ,पुनीत ने किया ।

