FEATUREDLatestNewsछत्तीसगढ़

श्रीजड़खोर गोधाम में कल गूंजेगा श्रीराम नाम संकीर्तन।

श्रीजड़खोर गोधाम में कल गूंजेगा श्रीराम नाम संकीर्तन

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जड़खोर – देश में लगातार बढ़ रहे वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की निवृत्ति हेतु श्रीजानकी (सीता) नवमीं के पावन अवसर पर कल 20 मई , गुरूवार को प्रात: 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक श्री जड़खोर गोधाम में सर्वदेवमयी गौमाता के परम सानिध्य में श्रीविजय महामंत्र “श्रीराम जय राम जय जय राम ” का संकीर्तन जगद्गुरु द्वाराचार्य मलूक पीठाधीश्वर स्वामी राजेन्द्रदास जी महाराज एवं देश के मूर्धन्य महापुरुषों के गरिमामयी उपस्थिति में किया जायेगा। इसका सीधा प्रसारण संस्कार चैनल पर होगा। मलूक पीठाधीश्वर ने कहा है कि देश को मुश्किलों की घड़ी से निकालने का काम भगवान के हाथ में है , ऐसी परिस्थिति में लोग विधिवत संकल्पित होकर अपने घरों में बैठकर ही विजय महामंत्र के माध्यम से सामूहिक प्रार्थना करें जिससे पूरा विश्व इस महामारी से छुटकारा पाकर आनंद से रह सके। दूरभाष के माध्यम से उक्ताशय की जानकारी देते हुये गोपेशशरण जी महाराज ने अरविन्द तिवारी को बताया कि देश में कोरोना संक्रमण तेजी पैर पसार रहा है। एक ओर जहां शासन प्रशासन इस महामारी से बचाव को लेकर हर सम्भव प्रयास कर रही है। वहीं अब ब्रजमंडल के मूर्धन्य महापुरुषों ने भी विजय महामंत्र के सामूहिक जाप का बीड़ा उठाया है ताकि इस कोरोना महामारी से लोगों की रक्षा हो सके। श्री जड़खोर गोधाम , तहसील – डीग (राजस्थान) में आज होने वाले विजय महामंत्र के संकीर्तन में पथमेड़ा गोधाम के परमपूज्य दत्त शरणानंद जी महाराज , परमपूज्य कार्ष्णि स्वामी शरणानंद जी महाराज , निम्बार्काचार्य महाराज के अलावा गीता मनीषी ज्ञानानंद , रमेश बाबा , राधाकृष्ण , मृदुल कांक्षी , कृष्णचंद्र ठाकुर , रामप्रवेश दास , रसिया बाबा , गोविन्द गिरी , दिनेश गिरी महाराज विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।

Share This News