FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउधमसिंह नगरराज्य

श्री शिव शक्ति दुर्गा मंदिर में वार्षिकोत्सव का आयोजन।

श्री शिव शक्ति दुर्गा मंदिर में वार्षिकोत्सव का आयोजन

 

रिपोर्टर दीपक भारद्वाज सितारगंज

सितारगंज। श्री शिव शक्ति दुर्गा मंदिर में तृतीय वार्षिक उत्सव के उपलक्ष में आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 108 महिलाओं ने भाग लिया । इससे पूर्व मंदिर में पंडित हरीश भट्ट द्वारा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। जिसमें यजमान सभासद रवि रस्तोगी एवं उनकी पत्नी सरोज रस्तोगी रही। वहीं कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए मांस सैनिटाइज एवं दूरियों का विशेष ध्यान रखा गया। वहीं रात्रि में 9:00 बजे से जागरण किया जाएगा जो प्रातः 5:00 बजे तक होगा। इसके पश्चात अगले दिन दोपहर 12:00 बजे से भंडारा होगा। आज दिन रविवार को कलश यात्रा श्री शिव शक्ति दुर्गा मंदिर वार्ड नंबर 5 से होते हुए मोनी बाबा मंदिर पहुंची जहां से महिलाओं ने जल कलशो में भरा और वहां से चलकर पुन्हा श्री शिव शक्ति दुर्गा मंदिर पहुंचकर कलश यात्रा का समापन हुआ। कलश यात्रा के दौरान महिलाओं ने भव्य वेशभूषा पहन रखी थी और महिलाओं द्वारा भोलेनाथ और माता रानी के मधुर गीत गाए हुए इस दौरान संपूर्ण वातावरण भक्ति में हो गया। इस मौके पर पंडित आचार्य हरीश भट्ट, सभासद रवि रस्तोगी, पंडित बल्लभ दत्त पांडे, महंत दुर्गा प्रसाद, हरीश रस्तोगी, राधेश्याम, प्रिंस, अनिल रस्तोगी, सतीश, सरोज रस्तोगी, शीतल, मीना, रूचि, नीलम आदि रहे।

Share This News