FEATUREDGeneralLatestNewsदिल्ली

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता अमर सिह की बीमारी के चलते सिंगापुर के एक अस्पताल में निधन।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क व्यूरो अरविन्द तिवारी

दिल्ली। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता व राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 64 साल की उम्र में शनिवार की दोपहर निधन हो गया. दिग्गज नेता अमर सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. इसी साल मार्च महीने में अपनी किडनी से जुड़ी बीमारी की वजह से सिंगापुर के बड़े अस्पताल में सर्जरी करवाई थी. अमर सिंह को समाजवादी पार्टी के बड़े नेता के तौर पर पहचाना जाता रहा.। अमर सिंह की सिंगापुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। वह समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता रहे हैं। बीमारी के चलते सिंगापुर के एक अस्पताल में पिछले छह महीने से उनका इलाज चल रहा था। एक समय पर उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे। अमर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद थे। 5 जुलाई 2016 को उन्हें उच्च सदन के लिए चुना गया था। समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद उनकी सक्रियता कम हो गई थी।

मार्च महीने में अमर सिंह ने किडनी से जुड़ी बीमारी की वजह से सिंगापुर के अस्पताल में सर्जरी करवाई थी। जानकारी के मुताबिक, साल 2013 में ही अमर सिंह की किडनी खराब हो गई थी। कई बार वह बीमारी के चलते राजनीति से ब्रेक भी लेने लगे थे और पिछले कुछ सालों में सक्रियता ना के बराबर हो गई थी। अस्पताल से ही उन्होंने कई वीडियो संदेश भी जारी किए थे।

6 जनवरी 2010 को अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। अमिताभ बच्चन के बुरे समय में अमर सिंह ने उनका बहुत साथ दिया। अमर सिंह ने इसके बाद राष्ट्रीय लोकमंच नाम की पार्टी की स्थापना की। उनके परिवार में पत्नी पंकजा कुमारी सिंह और दो पुत्रियां हैं। अमर सिंह ने कुछ दिनों पहले भारतीय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

Share This News