सरकारी कार्य में बाधा डालकर पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता करने वाले व्यक्ति को थाना बेरीनाग पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग को ग्राम जाख रावत में झगड़ा होने की सूचना पर उप निरीक्षक मनोज धोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो सूचना देने वाले व्यक्ति पंकज रावत पुत्र स्व प्रताप सिंह, निवासी- जाखरावत थाना बेरीनाग जनपद पिथौरागढ़ से घटना के संबंध में जानकारी लेने पर उसके द्वारा पुलिस पार्टी के साथ उत्तेजित होकर हाथापाई व गाली-गलौज की गई एवं सरकारी कार्य में बाधा डाली गई व उप निरीक्षक की वर्दी फाड़ दी गई तथा मौके से पुलिस बल को धक्का देकर भाग गया, जिस संबंध में थाना बेरीनाग में मु0अ0सं0- 14/ 2021, धारा- 332, 353, 504 आई.पी.सी. बनाम पंकज रावत पंजीकृत किया गया, जिस पर पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह के आदेशानुसार, थाना बेरीनाग पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त पंकज रावत को आज उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुशील जोशी, उप निरीक्षक राकेश राय, उप निरीक्षक मनोज धोनी, कानि0 संजीव यादव सामिल रहे ।

