berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

सरयू नदी में पॉच युवकों के डूबने से मौत हो गयी थी पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिये जाने की माग को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा।

सरयू नदी में पॉच युवकों के डूबने से मौत हो गयी थी पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिये जाने की माग को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग गणाई गंगोली के सेराघाट में सरयू नदी में धौलियाइजर गणाई गंगोली निवासी रविन्द्र कुमार पुत्र गोकुल राम,सूजल(साहिल)कुमार पुत्र पूरन राम,राजेश कुमार पुत्र खीम राम, पीयूष कुमार पुत्र कृष्ण कुमार, मोहित कुमार पुत्र अशोक कुमार पाँच किशोरों की नहाते समय डूबने से मौत हो गई थी जो क्षेत्र की सबसे बड़ी हृदय विदारक घटना है। इस घटना से पाँच घरों के चिराग बुझ गये हैं जिनमें से दो परिवार ऐसे है।  जिन्होंने अपने इकलौते चिराग को खो दिया है। जिन परिवारों को यह क्षति पहुची है वे अत्यधिक गरीब हैं। उनके पास न तो जमीन है और न ही आजीविका कोई साधन। घटना से सभी परिवार टूट चुके हैं और उनके सामने रोजी रोटी का संकट आ गया है।पीड़ितों की दयनीय स्थिति को देखते हुए डा0 भीम राव अम्बेडकर समिति ने आज एसडीएम बेरीनाग के माध्यम से सीएम को पीड़ितो के परिवारों को मुख्यमन्त्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा।इस मौके पर डीआर टम्टा,जीएस टम्टा,जीएल टम्टा,नवीन चन्द्र आर्य,सुरेन्द्र ग्वासीकोटी समेत कई लोग सामिल रहे।

Share This News