सांड ने महिला को सींग घोंप कर किया घायल। गंभीर हालत में सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया ।
सांड ने महिला को सींग घोंप कर किया घायल। गंभीर हालत में सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
बेरीनाग सांड ने महिला को सींग घोंप कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में सीएचसी से हायर सेंटर अल्मोडा रेफर किया गया। महिला की जाघ मे 35 टाके लगे है। ग्रामीणों ने सांड को पकड़वाने की मांग की है। बेरीनाग के भट्टीगाँव वार्ड में महिला 72 वर्षीय बसंन्ती पंत पत्नी स्व0 नवीन चन्द्र पंत अपने घर पर थी। रात मे लगभग 1 बजे साड उनके आगन मे आ धमका जिसकी जानकारी लगते ही बसंन्ती पंत डंडे से सांड को भगाने की कोशिश करने लगी। अचानक सांड ने उस पर हमला बोल दिया। वह बुरी तरह जख्मी हो गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। लाठी-डंडों से सांड को भगाया। परिजनों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को नगर सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सको ने बसंन्ती पंत को हायर सेंटर अल्मोडा रेफर कर दिया। उधर, ग्रामीणों ने नगर पंचायक से सांड को पकड़वाने की मांग की। बताया कि सांड पहले भी कई लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है।अगर सांड को नगर से नही हटाया गया तो सांड कभी भी बढी दुर्घटना को अन्जाम दे सकता है।

