साईकिल रेसरों का किया बेरीनाग में स्वागत।

साईकिल रेसरों का किया बेरीनाग में स्वागत।
न्यूज लाईव संवाददाता कैलाश चन्याल :—
बेरीनाग  सीमान्त सेवा फाउडेशन साईकिल सदभावना यात्रा  का बेरीनाग पहुचने पर साईकिल रेसरो का जोरदार स्वागत किया।  शुक्रवार की सुबह राई आगर में साईकिल रेसरो को  डॉ0 सिद्धार्थ पाटनी डॉ0 सन्दीप कुमार द्वार  स्वास्थ्य मैडिकल जाच किया गया।बेरीनाग पहुँचने पर साईकिल रेसर वासुकि पॉण्डे, त्रिभुवन सिंह महरा, जगदीश सिंह,प्रदीप राणा,सन्दीप मरतोलिय,सौरभ, देवेन्द्र, जीवन, आठ लोगों  के  दल का  स्वागत किया।वासुकि पॉण्डे ने बताया  हमारा उदेशय  बेटी बचाओ बेटी पढाओ नशा मुक्त पर्यावरण का हैं। वह एक एक दिन में 100 किमी सफर कर रहे हैं । गंगोलीहीट से आज विर्थी फोल तक जायेगे कल विर्थी फोल से जौलजीवी होते हुए पिथौरागढ पहुचेगे। इस मौके पर  नन्दन सिंह बाफिला, जीवन पन्त,महेश पन्त,विनोद पाठक, धीरज बिष्ट,इन्द्र सिह धानिक,मनीष पन्त  सहित कई लोग मौजूद थे।
Share This News