Skip to content
सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र में बुधवार को फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स को कोरोना के टीके लगाए ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
बेरीनाग। सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र में बुधवार को फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स को कोरोना के टीके लगाए गये जिसके लिए 403 फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स का पंजीकरण किया गया है। ब्लांक प्रमुख विनीता बाफिला ने फीता काट कर वैक्नीनेशन का उदघाटन किया । विकास खंड का पहला कोरोना की वैक्सीन डाॅo सिद्धार्थ पाटनी को लगाया गया ।
https://youtu.be/lkgrLulAAIc
कोरोना का टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी और सफाई कमियों में खासा उत्साह देखा गया । टीका लगाने के बाद किसी को कोई परेशानी नही हुई । प्रभारी चिकित्साधिकारी सिद्धार्थ पाटनी ने बताया कि आज 101 लोगो को कोरोना वैकसीन लगायी गयी उन्होाने बताया कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है । सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिशासी अभियन्ता वी के सिन्हा की देखरेख में वैक्सीनेशन किया जा रहा है । वैक्सीनेशन चार दिन तक चलेगा । इस मौके पर डांo देवेन्द्र, डाo मनीषा सामन्त, डाo साक्षी, डांo प्रियंका, फार्मसिस्ट एन एस रावत, दीपक रावत, मानू खड़ायत ,नंदन बाफिला, दीपक धानिक आदि मौजूद थे ।