सीआरपीएफ कैंप मे लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयंती के अवसर पर सीआरपीएफ 154 बटालियन ने एकता दिवस के रुप में मनाया।

न्यूज होम लाइव संवाददाता उमेश चौबे…
बलियापुर प्रधानखंता सीआरपीएफ कैंप मे लोह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयंती के अवसर पर सीआरपीएफ 154 बटालियन ने एकता दिवस के रुप में मनाया। कमांडेंट अच्युतानंद ने सीआरपीएफ जवानों को देश की एकता के लिए शपथ दिलाई ।कमांडेंट ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल देश की एकता एवं अखंडता के लिए हमेशा तत्पर रहे। आज हमें उनकी विचारधारा को अपनाते हुए देश की एकता के लिए अहम भूमिका निभाने की जरूरत है। मौके पर सीआरपीएफ अधिकारी हरिवंश मौयॆ सुधीर कुमार के अलावा 154 बटालियन मौजूद थे।

