FEATUREDGeneralLatestNewsTOP STORIESविश्वव

सीमा पर तनाव कम करने भारत चीन हुये सहमत,

न्यूज होम लाइव नेटवर्क मास्को…

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

मास्को (रूस) — भारत और चीन के बीच एलएसी पर जारी तनाव के बीच भारत चीन दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के मीटिंग में दोनों देश सीमा पर शांति बनाये रखने को राजी हो गये हैं। मास्को में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन में हिस्सा लेने मॉस्को गये विदेश मंत्री एस० जयशंकर और उनके चीनी समकक्षीय वांग यी के बीच बीती रात कांग्रेस पार्क वोलकोस्की होटल में लगभग दो घंटे से भी ज्यादा देर तक बातचीत हुई। इस बातचीत में दोनों पक्ष सीमा पर तनाव को खत्म करने को राजी हुये हैं। दोनों पक्ष निम्न पांँच सूत्रीय शांति कार्यक्रम के जरिये सीमा पर शांति बहाली करेंगे। जिसमें ०१ – आपसी मतभेदों को विवाद नहीं बनने दिया जायेगा। ०2 – दोनों देशों की सेनायें विवाद वाले क्षेत्रों से पीछे हटें। ०३.तय मैकेनिज्म के अनुसार दोनों देश बातचीत जारी रखें। ०४ – मौजूदा संधियों और प्रोटोकॉल्स को दोनों देश मानेंगे। ०५ – दोनों देश ऐसा कोई कदम नहीं उठायेंगे जिससे तनाव बढ़े। वहीं भारत का मानना है कि चीन के लिये भारत की नीति में और भारत के प्रति चीन की नीति में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।

Share This News