सीसी मार्ग अधूरा छाड़न पर महिलाओं में आक्रोश, पीडब्लूडी के ईई को सौपा ज्ञापन।
सीसी मार्ग अधूरा छाड़न पर महिलाओं में आक्रोश, पीडब्लूडी के ईई को सौपा ज्ञापन।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
बेरीनाग। डिग्री कॉलेज से पोस्ट ऑफिस तक सीसी मार्ग अधूरा छोड़ने पर नगर पंचायत के नागदेव वार्ड की महिलाएं आक्रोशित हैं।
उन्होंने नपं अध्यक्ष हेम पंत के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर शीघ्र मार्ग को ठीक करने की मांग की। अगर शीध्र मार्ग ठीक नही किया जाता है तो आंदोलन की चेतावनी दी। नागदेव वार्ड में डिग्री कालेज प्राचार्य निवास से पोस्ट आफिस तक सीसी मार्ग को अधूरा छोड़ने से नाराज महिलाओं ने नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत के नेतृत्व में लोनिवि के अधिशासी अभियन्ता वीके सिंहा को ज्ञापन सौंपा। सभासद आशा भैसोडा ने कहा कि पर्व में लोनिवि और विधायक को मौखिक और लिखित में सूचना देने के बाद भी मार्ग को ठीक नहीं किया गया। अधिशासी अभियन्ता वीके सिंहा ने बताया कि मार्ग निर्माण का कार्य अधूरा छोड़ने के कारण ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। शीघ्र ही दोबारा से टेंडर प्रक्रिया कर काम किया जायेगा। इस मौके पर जया डसीला, नीरू महरा, शोभा,पूर्णिमा उपाध्याय ,मुन्नी खाती, राधिका देवी, आनंदी, धनुली, तारा, प्रेमा, मनोहर खाती राजेन्द्र कठायत आदि मौजूद रहे।

