FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

सुरखाल पाठक मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति द्वारा मडकनाली से सुरखाल   पाठक क्रमिक अनशन 33 वें दिन भी जारी।

 

 

 

 

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक:-

गंगोलीहाट। मड़कनाली सुरखालपाठक मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति द्वारा मडकनाली से सुरखाल   पाठक तक प्रस्तावित सड़क मार्ग निर्माण  किए जाने की मांग को लेकर तहसील रोड के निकट  ललित सिंह बिष्ट(अध्यक्ष समिति) के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन प्रारंभ कर दिया गया है।उक्त क्रम में आज  33 वे दिन निम्नांकित व्यक्ति उक्त क्रमिक अनशन पर बैठे हैं।  गोपाल सिंह बिष्ट निवासी धूणा, राजेंद्र सिंह बिष्ट निवासी , आनंद सिंह बिष्ट निवासी बेटगाडा, गंगा सिंह बिष्ट निवासी बेटगाडा,व समर्थन देने वालों में विक्रम सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, नारायण सिंह,पूरन सिंह बिष्ट, कल्याण राम जिला पंचायत सदस्य सुगड़ी, हरीश भंडारी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पुष्कर सिंह भंडारी, पुष्कर सिंह पूर्व प्रधान बनेलागाँव आदि उपस्थित है। समिति द्वारा कहा गया कि यदि सरकार द्वारा शीघ्र हमारी उक्त मोटर मार्ग निर्माण की मांग पूरी नहीं की जाती तो उक्त क्षेत्रअंतर्गत की पांचो ग्राम सभाओं (गानूरा/बनेलागांव/सुरखाल पाठक/ खेतीगांव/सुनखोला) के ग्रामीणों द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Share This News