सेंट पाल सीनीयर सैकैन्डरी स्कूल में भारत स्काउट गाइड एवं जिला संस्था नैनीताल के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित
न्यूज होम लाइव संवाददाता रमाकान्त पन्त
हल्द्वानी/ सेंट पाल सीनीयर सैकैन्डरी स्कूल में भारत स्काउट गाइड एवं जिला संस्था नैनीताल के तत्वाधान में आयोजित जनपद स्तरीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर के दौरान कैंप में मुख्य अतिथि के रुप में हल्द्वानी के मेयर डॉक्टर जोगिंदर रौतेला विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला सोशल मीडिया के प्रभारी लक्ष्मण खाती और विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार सेंट पॉल के प्रशासक श्री नरेंद्र शाह अकादमिक प्रभारी जीन रोल्सटन आदि की गरिमामय उपस्थिति रही ।शिविर में 58 विद्यालयों के 310 स्काउट गाइड ने प्रतिभाग किया जिला सचिव श्री जीना जी ने बताया कि शिविर के दौरान ध्वज शिष्टाचार टेनट पंचिंग प्राथमिक चिकित्सा आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण जानकारी दी।।।///

