सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

न्यूज लाइव संवाददाता कुलदीप सिह:–
बागेश्वर सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। केशवानंद जोशी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और नारायण सिंह गढ़िया को मंत्री मनोनीत किया गया। बैठक में संगठन की समस्याओं पर भी मंथन हुआ। पदाधिकारियों ने समस्याओं के निदान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की बात कही।
तहसील रोड के एक होटल में निर्वतमान अध्यक्ष बहादुर सिंह परिहार की अध्यक्षता में संगठन की बैठक हुई। उन्होंने कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया शुरु की। नई कार्यकारिणी में भवानी राम आर्या को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बची सिंह कार्की को कोषाध्यक्ष, बहादुर सिंह परिहार को संरक्षक और बाला दत्त तिवारी को संयोजक बनाया गया। पेंशनर्स ने पेंशन संसोधन सहित अन्य मांगों पर चर्चा की। उन्होंने प्रदेश सरकार से सेवानिवृत्त पेंशनर्स को संसोधित पेंशन देने, राज्य बनने से पूर्व उत्तर प्रदेश से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी, अधिकारियों को उत्तराखंड का पेंशनर्स घोषित करने, पेंशनर्स को एलआईसी सुविधा, मासिक चिकित्सा भत्ता, विकास भत्ता, परिवार नियोजन भत्ता देने की मांग की। उन्होंने वर्तमान में पेंशनरों को 15 साल पूरे होने पर दी जाने वाली पूरी पेंशन को घटाकर 10 साल करने और आवास भत्ता देने माफ करने को कहा। बैठक में में डा. प्रताप सिंह गढ़िया, दर्वान सिंह मेहता, तारा सिंह कठायत, दीवान सिंह दानू, जीत सिंह नेगी, महेश चंद्र कांडपाल, तारा सिंह कठायत, अजब सिंह, केवलानंद उपाध्याय, बंशीधर जोशी, छुट्टन लाल भारती, ख्याली दत्त लोहनी, धन सिंह गढ़िया, नंदन सिंह नेगी, हरी दत्त खोलिया, बलवंत सिंह कर्म्याल आदि मौजूद रहे।

