berinagLatestNewspithoragarhuttarakhand

स्कूटी डम्पर से टकराई महिला की मौत।

न्यूज होम लाइव डैस्क

बेरीनाग थल रोड पर कांडे किरोली के पास एक स्कूटी की ट्रक से टक्कर हो गई है सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हेमचंद्र पंत एसआई सुनील एस आई विजय नेगी पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे सड़क पर महिला पड़ी थी महिला के साथ उसका लड़का भी था महिला को प्राइवेट वाहन से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग पहुंचाया गया ।महिला का नाम श्रीमती विमला देवी पत्नी स्वर्गीय रमेश राम निवासी ग्राम बैठौली कांडे किरोली है, तहसील बेरीनाग मे महिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थी, छुट्टी के बाद वह अपने लड़के अमित कुमार के साथ स्कूटी नंबर यूके 05 सी 2325 से अपने घर जा रही थी कांडे किरोली के पास स्कूटी डिसबैलेंस होकर डंफर नंबर यूके 04 सीबी 2073 के पिछले टायर से टकरा गई और मौके पर ही महिला की मौत हो गयी। क्षतिग्रस्त स्कूटी व डंफर को कब्जे मैं लेकर थाने लाया गया है डंफर को चालक गोकुल राम पुत्र फकीर राम निवासी उडियारी चला रहा था जिसे भी सुरक्षा की दृष्टि से कब्जे पुलिस लिया गया महिला को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है पंचनामें की कार्रवाई की जा रही है।

Share This News