FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsuttarakhandउधमसिंह नगर

स्वतंत्रता सेनानी संगठन द्वारा सेनानियों को किया सम्मानित।

स्वतंत्रता सेनानी संगठन द्वारा सेनानियों को किया सम्मानित।

 न्यूज होम लाइव  रिपोर्टर- दीपक भारद्वाज

सितारगंज।   गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति द्वारा श्री सिंह सभा गुरुद्वारा प्रांगण में देश की आजादी की लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 98 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी दर्शन सिंह एवं 97 वर्षीय सेनानी सेवा सिंह को शॉल उढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट करके सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य पर स्वतंत्रता सेनानी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जी सी परगाई ने उनके दीर्घायु होने की कामना के साथ कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता हमें उनके महान आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

 

Share This News